फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रेल यात्रियों को मुफ्त में वाईफाई की सुविधा

विज्ञापन
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर वाईफाई सुविधा के लिए की जा रही वायरिंग। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
रेलवे यात्रियों को शीघ्र ही वाईफाई की सुविधा देने जा रहा है। इसके लिए एक तकनीकी सिस्टम लग चुका है, दूसरे के लिए वायरिंग की जा रही है। आज इसका काम पूरा हो जाएगा। करीब 15 दिन में यात्रियों को वाईफाई सुविधा मिलने की उम्मीद है। यह सेवा कासगंज से कन्नौज तक सभी हाल्ट समेत छोटी-बड़ी स्टेशनों पर मिलेगी।
विज्ञापन

यह काम टाटा फाउंडेशन की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सविल्टी (सीएसआर) के तहत किया जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे की स्टेशनों को वाईफाई कराने का जिम्मा सीएसआर के अफसर अमित गुप्ता के पास है। उनकी देखरेख में स्थानीय स्टेशन पर काम चल रहा है।
स्टेशन पर दो वाई-फाई सिस्टम लगेंगे, उसमें से एक लग चुका है। दूसरे के लिए वायरिंग का काम किया जा रहा है। काम में लगे कर्मियों का कहना है कि आज यह सिस्टम भी लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन

पब्लिक सर्विस के तहत टाटा फाउंडेशन कासगंज से अनवरगंज तक सभी स्टेशनों यानी हाल्ट पर भी वाई-फाई सुविधा मुहैया कराएगा। इसके लिए उनकी टीम ने कासगंज से फर्रुखाबाद तक काम पूरा कर दिया है। आठ दिन में कन्नौज तक फाइनल करना है।
सिस्टम लगाने में जुटी टीम के कर्मचारी की मानें तो आठ दिन में कन्नौज तक पूरा कर देंगे। इसके बाद एक दिन में तकनीकी अफसर अपना सिस्टम लेकर सभी स्टेशन पर आते जाएंगे और चालू करते जाएंगे। 15 दिन में सेवा मिलने की पूरी उम्मीद है।
यात्री को आधा घंटे ही फुल स्पीड मिलेगी। इसके बाद डाउनलोडिंग ऑटोमेटिक बंद हो जाएगा। वाई-फाई का और इस्तेमाल करने पर दोबारा ओटीपी लेना होगा, तभी सेवा जारी रखना संभव होगा।
स्टेशन पर पांच प्लेटफार्म हैं। सभी प्लेटफार्मों की लंबाई करीब चार सौ मीटर है। ऐसे में पांच नंबर प्लेटफार्म पर दो सिस्टम लगाए जा रहे हैं। यह सिस्टम पूरे स्टेशन एरिया को कवर कर लेंगे।
स्टेशन अधीक्षक (एसएस) योगेंद्र शाक्य ने बताया कि वाई-फाई सिस्टम लगाने का काम किया रहा है। अब वह कब तक चालू होगा, कहा नहीं जा सकता। पर यात्रियों को यह सुविधा जल्द मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें