फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर-फर्रुखाबाद रूट बहाल सभी ट्रेनें समय से, मालगाड़ी का वैगन पलटने से 10 घंटे तक ठप रहा रेलमार्ग

Sun, 25 Aug 2019 07:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन
गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के दो वैगन डिरेल होने से शनिवार शाम से रात भर कानपुर-फर्रुखाबाद ट्रैक (अप-डाउन) बाधित रहा। सुबह पांच बजे के बाद यह ट्रैक बहाल हो सका है।
विज्ञापन


इसके बाद रविवार को दोनों तरफ की ट्रेनें अपने निर्धारित समय से आईं और गईं। ट्रैक बहाल होने के बाद कानपुर से पहली गाड़ी अनवरगंज-फर्रुखाबाद पैसेंजर (54157) सुबह 5:34 बजे रवाना हुई।

उधर, फर्रुखाबाद से पैसेंजर ट्रेन का खाली रेक कानपुर आया। भिवानी से कानपुर आने वाली कालिंदी एक्सप्रेस पूर्व निर्धारित समय और रूट से 13 मिनट पहले सुबह 11:12 बजे सेंट्रल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस शनिवार देर रात को कन्नौज से वापस आई थी, जिसे इटावा-अलीगढ़ रूट से दिल्ली भेजा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें