फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्योदय कार्ड पर गेहूं, चावल के साथ मिलेगी पांच किलो मक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
अब राशन में मक्का भी मिलेगा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। अगले माह राशन कार्डधारकों को गेहूं के साथ मक्का भी बांटा जाएगा। अंत्योदय कार्ड पर पांच किलो और पात्रगृहस्थी कार्ड पर प्रति यूनिट एक किलो मक्का दिया जाएगा। मक्का किस भाव से दिया जाएगा ये अभी तय नहीं है।
जनपद में 798 राशन दुकानों में 124 शहर और 674 ग्रामीण क्षेत्र में हैं। इनमें 3,46,337 कार्डधारक पंजीकृत हैं। 38,337 अंत्योदय और तीन लाख आठ हजार पात्र गृहस्थी कार्ड धारक हैं। पात्र गृहस्थी कार्डों में करीब 13 लाख यूनिट हैं। फरवरी के राशन में मक्का भी बांटा जाएगा। अंत्योदय कार्ड पर 35 किलो राशन में 15 किलो गेहूं, 15 किलो चावल व पांच किलो मक्का दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्र गृहस्थी कार्ड पर प्रति यूनिट पांच किलो राशन में दो-दो किलो गेहूं व चावल और एक किलो मक्का मिलेगा। जिले में करीब 1491 मीट्रिक टन मक्का बांटा जाएगा। गेहूं का दाम दो रुपये किलो और चावल तीन रुपये किलो निर्धारित है। जिला पूर्ति अधिकारी जिवेश कुमार मौर्य ने बताया कि फरवरी में राशन दुकानों पर गेहूं, चावल के साथ मक्का का वितरण के आदेश मिले हैं। अभी मक्का का मूल्य निर्धारित नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें