फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण शुरू न कराने वालों को दिए जाएंगे नोटिस

विज्ञापन
कमालगंज ब्लाक कार्यालय में सचिवों के साथ समीक्षा करते डीपीआरओ। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
शौचालय निर्माण शुरू न कराने पर मिलेंगे नोटिस
विज्ञापन

कमालगंज। स्वच्छ भारत मिशन के द्वितीय चरण में विकास खंड के 562 लाभार्थियों के खाते में शौचालय बनाने के लिए धनराशि भेजी गई है। इसके बाद भी अधिकांश ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण चालू नहीं हो पाया। इससे जियो टैगिंग का काम भी लटका है। डीपीआरओ ने बुधवार को समीक्षा कर निर्माण शुरू कराने के लिए लाभार्थियों को नोटिस देने के निर्देश दिए।
क्षेत्र की 118 ग्राम पंचायतों में 2022 परिवारों में घरेलू शौचालय बनवाने का लक्ष्य है। इसमें से 562 को शौचालय निर्माण के लिए प्रथम किस्त के छह हजार रुपये करीब 15 दिन पहले भेजे गए थे। शौचालय निर्माण चालू होने के बाद जियो टैगिंग की जानी है। इसी के बाद छह हजार रुपये की दूसरी किस्त भेजी जाएगी।
विज्ञापन

डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बुधवार को ब्लाक कार्यालय में समीक्षा की। पंचायत सचिवों को निर्देश दिए कि जिन लाभार्थियों के खाते में पैसा पहुंच गया है। उनके यहां काम शुरू कराकर हफ्ते भर में जियो टैग कराया जाए।
विज्ञापन

काम शुरू कराने के लिए लाभार्थियों को पहला नोटिस हरे कागज पर दिया जाए। दूसरा नोटिस पीले रंग के कागज पर दिया जाए। फिर भी काम शुरू न हो तो नीले रंग के कागज पर तीसरा नोटिस रिकवरी के लिए दिया जाए। पंचायत घरों के निर्माण व मरम्मत की भी समीक्षा की। बीडीओ राजेश बघेल, जेई राजीव गोयल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें