फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ राजकीय व 62 अनुदानित इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व प्रबंधकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
70 इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को नोटिस
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने 24 व 26 जनवरी को मनाए गए उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को लेकर शामिल न होने वाले आठ राजकीय व 62 अनुदानित इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य व प्रबंधकों को नोटिस जारी किया है। दो दिन में स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है। जवाब न देने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने की चेतावनी दी है।
शासन के आदेश पर 24 व 26 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस 2021 के अवसर पर जीआईसी फर्रुखाबाद में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं कराई गई थीं। इसमें जिले में संचालित दस राजकीय व 63 अनुदानित कॉलेजों के प्रधानाचार्य को छात्र-छात्राओं के साथ कार्यक्रम में शामिल होना था।
विज्ञापन

इसमें मोहन लाल शुक्ला इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद, राजकीय इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ के प्रधानाचार्य ही छात्र-छात्राओं के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन

इन्हीं स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। दस राजकीय और 63 अनुदानित इंटर कॉलेज होने के बावजूद तीन कॉलेज के छात्र-छात्राओं के ही शामिल होने से डीआईओएसए नाराज हुए। उन्होंने आठ राजकीय और 62 अनुदानित इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य व प्रबंधकों को नोटिस जारी किया है। दो दिन में स्पष्टीकरण न देने पर प्रधानाचार्यों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें