फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शांतिभंग की आशंका में छह युवकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। धार्मिक झंडा लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच मनमुटाव के चलते पुलिस ने विसर्जन यात्रा की पूर्व संध्या पर छह लड़कों को चेतावनी नोटिस जारी किए। पुलिस को आशंका थी कि युवक यात्रा के दौरान व्यवस्था प्रभावित कर सकते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर में बारावफात का जुलूस निकाला गया। इसके बाद रात में इंस्पेक्टर राजीव कुमार के निर्देश पर पुलिस ने नगर के छह युवकों को चेतावनी नोटिस जारी किए। इसमें बताया कि शनिवार को नगर में मूर्ति विसर्जन यात्रा में उनके द्वारा शांति व्यवस्था प्रभावित किए जाने की संभावना है। यदि यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था प्रभावित हुई तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
श्री गणेश महोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों के बीच नगर के प्रवेश द्वार पर धार्मिक ध्वज लगाने को लेकर विशेष समुदाय के लोगों से मनमुटाव हो गया था। इसके बाद एसडीएम व एएसपी ने थाने में दोनों समुदाय के बीच बैठक कर मामला शांत करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि माहौल न बिगड़े इसके लिए छह लोगों को चेतावनी नोटिस दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें