फोटो-02, कोतवाली में पुलिस अभिरक्षा में खड़ा आरोपी विठ्ठल मिश्रा। संवाद
कायमगंज। पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
नगर के मोहल्ला बगिया मंगूलाल निवासी विठ्ठल मिश्रा की शादी एटा जनपद के रामपुर क्षेत्र के दरियवागंज निवासी वेदप्रकाश की बेटी किरण से हुई थी। बीते तीन सितंबर को किरण घर की खिड़की में फंदे पर लटकी मिली थी। इस पर मायके पक्ष ने पति विठ्ठल मिश्रा, ससुर राजू मिश्रा, सास और ननद के खिलाफ दहेज हत्या सहित गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मामले की विवेचना कर रहे सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने मुख्य आरोपी विठ्ठल मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।