फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत रिपोर्ट देने मऊदरवाजा थानाध्यक्ष को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर करसानी निवासी राजाराम ने गांव के आनंद, नंदकिशोर, रामकिशोर व अमरदीप के खिलाफ मारपीट और गांव जिजुइया निवासी राय बहादुर शर्मा ने गांव के कप्तान सिंह, करू व रानीदेवी के खिलाफ मारपीट की एनसीआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

दोनों मामलों में पीड़ितों ने सीजेएम कोर्ट में अर्जी देकर एनसीआर की विवेचना कराने की गुहार लगाई। सीजेएम ने मऊदरवाजा थाने से एनसीआर की विवेचना प्रचलित है अथवा नहीं, इस संबंध में आख्या मांगी थी।
दरोगा सोमवीर सिंह ने राजबहादुर प्रकरण में अभियोग पंजीकृत न होने और राजाराम प्रकरण में प्रार्थना पत्र फर्जी व निराधार दिए जाने की आख्या कोर्ट में दी। गलत आख्या देने पर सीजेएम ने मऊदरवाजा थानाध्यक्ष को नोटिस जारी कर 21 जुलाई को स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें