फर्रुखाबाद। सिटी मजिस्ट्रेट ने बिना नक्शा पास कराए भवन निर्माण कराने में शीतगृह मालिक समेत 12 लोगों को नोटिस जारी किया है। समय सीमा में साक्ष्यों सहित जवाब न देने पर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।
शहर में बिना नक्शा भवन निर्माण पर शिकंजा नहीं कस पा रहा है। विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता की जांच में निर्माणाधीन 12 भवनों का मानचित्र नहीं दिखाया गया। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने इन भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए हैं। इसमें शहर के मोहल्ला गढ़ी जदीद सुनहरी मस्जिद निवासी अशोक रस्तोगी अपने मां वैष्णो कोल्ड स्टोरेज परिसर में 3200 वर्ग फिट निर्माण करा रहे हैं।
मोहल्ला कछियाना निवासी शांती देवी का बिना नक्शा व्यावसायिक भवन का निर्माण होते मिला। बिर्राबाग निवासी शिवशंकर गुप्ता, अनिल गुप्ता, चांदपुर में लेखपाल रवीकांत श्रीवास्तव, निधि गुप्ता, केेशव मिश्रा, खानपुर में अरविंद कटियार, विजाधरपुर में अरविंद कुमार पाल, आवास विकास कालोनी में महेश यादव, गढ़ी नवाब न्यामत खां में तारा रानी, मसेनी चौराहा नेकपुर कला में चंद्रप्रकाश त्रिपाठी को बिना नक्शा भवन का निर्माण कराने में नोटिस जारी किया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने उनके न्यायालय में प्रस्तुत होकर साक्ष्य सहित जवाब मांगा है।