फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

140 नर्सिंगहोम में आग बुझाने के इंतजाम नहीं, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के 140 नर्सिंगहोम में आग बुझाने की व्यवस्था नहीं है। मानकविहीन भवनों में संचालित हो रहे नर्सिंग होम में आग लगने से बड़ी जनहानि होने की आशंका है। इसके बाद भी सीएमओ कार्यालय से बिना अग्निशमन की एनओसी के इनका नवीनीकरण हो रहा है। अब अग्निशमन विभाग ने इस तरह के 140 नर्सिंगहोम को नोटिस जारी करके 15 दिन में आग से निपटने के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद में संचालित हो रहे अधिकांश नर्सिंगहोम में आग बुझाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। कई नर्सिंग होम तो घरों में चल रहे हैं। इनमें मुख्य गेट के अलावा दूसरा दरवाजा भी नहीं है। यदि इन नर्सिंग होम में आग लग जाए तो बड़ी जनहानि का डर बना रहता है। इसके चलते वर्ष 2021 में मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय प्रकाश त्रिपाठी ने सभी नर्सिंग होम की एनओसी जारी करने पर रोक लगा दी।
सभी नर्सिंग होम संचालकों को एनओसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए थे। इसके चलते नर्सिंग होम के लाइसेंस नवीकरण होने बंद हो गए थे, पर कुछ दिन बाद सीएमओ कार्यालय से अग्निशमन की बिना एनओसी के नर्सिंग होम के लाइसेंस नवीनीकरण किए जा रहे हैं। नए नर्सिंग होम के लाइसेंस भी जारी हो रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 100 दिन की कार्ययोजना में अग्निशमन की एनओसी को लेकर कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी जनपद में बिना अग्निशमन विभाग की एनओसी के नर्सिंगहोम संचालित हो रहे हैं। अग्निशमन विभाग की ओर से एक फिर भी 140 नर्सिंग होम संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। अग्निशमन अधिकारी शिव कुमार खुद नर्सिंगहोम जाकर नोटिस तामील करा रहे हैं और वहां का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें