फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीलाहवाली पर 15 ठेकेदारों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला पंचायत के निर्माण कार्यों में हीलाहवाली बरतने वाले 15 ठेकेदारों को नोटिस जारी किया गया है। इनमें कई ऐसे ठेकेदारों हैं जिन्होंने काम की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी निर्माण शुरू तक नहीं कराया है। अब उनके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत से विकास कार्य कराए जाते हैं। प्रशासक/जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह के अब तक के कार्यकाल में नाला निर्माण, खड़ंजा व सड़क निर्माण के लिए करीब छह करोड़ की लागत से 30 कार्यों के टेंडर जारी कर फर्मों का चयन किया गया था। कंपनियों से हुए अनुबंध में इन कार्यों का निर्माण तीन माह में पूरा कराने की शर्त थी।
इनमें से 17 निर्माण कार्य ठेकेदारों ने पूरा कराना तो दूर, शुरू तक नहीं कराए। इसके अलावा पूर्व में स्वीकृत लेपन कार्य, सीसी रोड निर्माण कार्य भी अधूरे पड़े हैं। जबकि इन्हें मार्च में ही पूरा करना था। सभी कार्यों का सर्वे कराया गया तो ठेकेदारों के काम की पोल खुल गई। जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने ऐसे सभी ठेकेदारों के खिलाफ नोटिस जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए। एएमए नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि कार्य पूर्ण न कराने वाले व 17 निर्माण कार्य शुरू न कराने वाले 15 ठेकेदारों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। स्पष्टीकरण संतोषजनक न मिलने और काम पूरा न कराने पर ठेकेदारों की जमानत राशि जब्त कर उनके खिलाफ अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें