कमालगंज के महमदगंज मढ़ैयन घाट पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी राजेश कुमार प्रज
- फोटो : नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय दुलीचंद राठौड़।
कमालगंज। प्रदेश सरकार के विशेष सचिव नोडल अधिकारी ने शनिवार को कमालगंज के महमदगंज मड़ैयन घाट पर दो अरब की सेतु परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले लैब गुणवत्ता परीक्षण रिपोर्ट तलब की। मौके पर मिली सरिया की कंपनी का नाम वह नोट कर ले गए।
नोडल अधिकारी डॉ राजेश प्रजापति ने हरदोई-कमालगंज मार्ग पर निर्माणाधीन सेतु परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले प्रयोगशाला (लैब) गुणवत्ता परीक्षण रिपोर्ट मांगी। सेतु निगम के सहायक अभियंता वीरेंद्र प्रसाद चतुर्वेदी ने उन्हें बताया कि स्थानीय व सेतु निगम की प्रयोगशाला के साथ ही आईआईटी कानपुर, आईआईटी बनारस व राष्ट्रीय परीक्षण एवं अंशशोधन प्रयोगशाला (एनएबीएल) में गुणवत्ता का परीक्षण होता है। तीन बार परीक्षण टीम मौके पर भी जांच कर गई है। तीनों संस्थाओं की रिपोर्ट को नोडल अधिकारी ने देखा।
नोडल अधिकारी ने कहा कि पुल की गुणवत्ता से किसी हालात में समझौता नहीं होना चाहिए। मौके पर पाई गई सरिया की कंपनी पूछी और नाम नोट किया। पुल की लाइफ पूछने पर 100 साल बताया। पुल की ड्राइंग आईआईटी मुंबई से बनी बताई गई।
सहायक अभियंता ने कहा कि अब तक एक अरब 81 करोड़ 58 लाख धनराशि अवमुक्त हो चुकी है। 82 प्रतिशत काम पूरा हुआ है। सेतु निगम की ओर से मित्तल ब्रदर्स द्वारा काम किया जा रहा है। पहुंच मार्ग के लिए मिट्टी कार्य अंतिम चरण में है। 3900 स्क्वायर मीटर जमीन का किसानों से बैनामा कराया जाना है। हालांकि अधिग्रहण पूरी जमीन का हो गया। अवर अभियंता सरवन, सीडीओ अनिल मिश्रा, डीडीओ श्याम कुमार तिवारी, सीओ अजय वर्मा भी रहे।