विकास खंड के 296 परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में से 82 के शौचालयों में टंकी से जलापूर्ति नहीं है। पंचायत सचिवों को ग्राम निधि में धनराशि की उपलब्धता के आधार पर शौचालयों के नल को टंकी से जोड़ने संबंधी कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
खंड विकास अधिकारी राजेश बघेल ने ग्राम पंचायत सचिव के साथ स्कूलों के कायाकल्प अभियान की समीक्षा की। कुछ विद्यालयों के शौचालय व मूत्रालय में अभी टाइल न लग पाने की बात सामने आई।
वहीं, 82 स्कूल ऐसे पाए गए जिनके शौचालयों के नल व फ्लैश अभी टंकी से नहीं जुड़ पाए हैं। यह कार्य प्राथमिकता से कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)