बेसिक शिक्षा विभाग के 1634 दिव्यांग बच्चों को उपकरण बांटे जाएंगे। इनका वितरण मार्च में होगा। इसलिए बीएसए ने भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) को क्रय आदेश भेजा है। राज्य परियोजना निदेशक के आदेश पर दिव्यांग बच्चों का मेजरमेंट कैंप लगाकर चिह्नांकन किया गया। 1634 बच्चे चिह्नित हुए।
इन सभी को मार्च में उपकरण बांटे जाएंगे। बीआरसी कायमगंज में 6 मार्च को कैंप लगाया जाएगा। इसमें नवाबगंज, शमसाबाद व कायमगंज क्षेत्र के 914 बच्चों और बीआरसी राजेपुर में आठ मार्च को कमालगंज, मोहम्मदाबाद, बढ़पुर, नगर क्षेत्र फर्रुखाबाद व राजेपुर क्षेत्र के दिव्यांग 720 बच्चों को उपकरण दिए जाएंगे। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि उपकरण खरीद को क्रय आदेश भेज दिया है।
परिषदीय स्कूलों में लाइब्रेरी के लिए एनसीआरटी की किताबें जिला मुख्यालय आईं हैं। इन सभी को स्कूलों में भिजवाने को ढुलाई का टेंडर पड़े थे। चार फर्मों ने टेंडर डाले थे। अभिलेख मानक पर खरे न उतरने पर टेंडर को निरस्त कर दिए गए। इस कारण किताबों की ढुलाई का ठेक नहीं हो पाया। (संवाद)