फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चार दिन से पांच मोहल्लों के छह हजार घरों में पेयजल नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर के कई मोहल्लों में चार दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे छह हजार घरों के लोग परेशान हैं। ऐसा इसलिए कि फुंका ट्रांसफार्मर बदलने के बाद नलकूप का मोटर नहीं चला। ऐसे में आर्थिक कमजोर परिवार हैंडपंपों पर लाइन लगाने को मजबूर हैं।
टाउन हाल जोन से तहसील तिराहे से चौक तक, छत्ता दलपतराय, महादेव प्रसाद स्ट्रीट, नाला सिम्तसुमाल समेत पांच मोहल्लों में पेयजलापूर्ति होती है। चार दिन पहले छोटी कांशीराम कालोनी के पास लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया था, जिससे दो नलकूप बंद हो गए। शुक्रवार शाम तक जब ट्रांसफार्मर बदला गया तो एक नलकूप नहीं चला। लिहाजा दिक्कत खड़ी हो गई। एक नलकूप से जो पानी टंकी में चढ़ाया गया, उससे सुबह आपूर्ति दी गई। इससे चंद निचले इलाकों के घरों में ही पानी पहुंच सका। करीब छह हजार घरों तक पानी न पहुंचने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। जोन प्रभारी उवैस खां ने बताया कि नलकूप की मोटर निकाल दी गई है। रविवार को उसे डालने के बाद चालू कर देंगे। सोमवार सुबह से भरपूर पानी मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं आया सामान, खोदाई के बाद काम बंद
फर्रुखाबाद। मंगलवार रात में बरेली इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मसेनी चौराहे के पास भूमिगत बिजली केबल डालते वक्त नगर पालिका की पानी पाइपलाइन फटने से सात मोहल्लों में पेयजलापूर्ति ठप हो गई थी। एनएचआई के जिम्मेदारों ने शुक्रवार को खोदाई करवाकर सफाई का काम कर दिया, मगर जरूरत का सामान शनिवार देर शाम तक नहीं पहुंचा। लिहाजा चौथे दिन भी सात मोहल्लों के आठ हजार घरों तक पानी नहीं पहुंच सका। इससे लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें