फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में लगा नो कैश का बोर्ड, ग्राहक परेशान

Tue, 07 Feb 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सेंट्रल बैंक के बाहर टंगा नो कैश का बोर्ड - फोटो : amarujala
विज्ञापन
नोट बंदी के बाद लगभग तीन माह बाद भी बैंकों में खाताधारकों को पर्याप्त पैसा नहीं मिल रहा है। सरकार द्वारा चालू खातों से कैश निकासी सीमा हटाने से बैंकों की हालत और खराब हो गई है।
विज्ञापन


चालू खातों के ग्राहक रोजाना ज्यादा रुपये खातों से निकालने से बचत खातों के ग्राहकों को पर्याप्त कैश नही मिल पा रहा है।


नगर की सेंट्रल बैंक में मंगलवार को बैंक के बाहर नो कैश का बोर्ड टंगा रहा। खाताधारक प्रदीप कुमार, आदित्य का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से बैंक में कभी दो तो कभी पांच हजार रुपये मिल रहे हैं।

वहीं चालू खाता के ग्राहकों को अधिक रुपये का भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चालू खातों से रोक हटने से बैंकों में नो कैश की समस्या ज्यादा हुई है। पीएनबी बैंक में भी कैश न होने के कारण खाताधारक मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन


आर्यावर्त ग्रामीण बैंक मंडी समिति में पिछले तीन दिनों से कैश न होने से मंगलवार को बैंक में भारी भीड़ उमड़ी। यहां पर ग्राहकों को पांच से दस हजार रुपये दिए गए।
विज्ञापन

वहीं नगर की स्टेट बैंक, स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा, बैंक आफ इंडिया में भी कैश कम होने के कारण ग्राहकों को कम भुगतान किया गया।

इस पर लोगों ने नाराजगी भी जताई। सुरक्षा के लिए पुलिस बल ने बैंक पहुंचकर जायजा लिया। लोगों को लाइन में लग रुपये निकालने की हिदायत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें