फर्रुखाबाद। घर में घुसकर सैनिक की पत्नी व पुत्री से मारपीट कर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया, कोर्ट के आदेश पर पांच नामजद समेत नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कादरीगेट थाने के गांव भगुआ नगला के न्यू विकासनगर काॅलोनी निवासी किशोरी देवी ने फतेहगढ़ के अपर दुर्गा कालोनी निवासी अभिनव तोमर, नगला पाल के परमजीत पाल, बिजाधरपुर के शिवम फौजी व आकाश राइडर, आवास विकास कालोनी के अंकित यादव और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
कहा कि 29 दिसंबर की रात करीब 10 बजे वह अपनी पुत्री दीपमाला के साथ घर पर थी। उसी वक्त अभिनव साथियों संग कार और दो बाइकों से आया। पूर्व में परिचित होने की वजह से गेट खोला तो अभी अंदर घुस आए। उन्होंने गाली गलौज करके पुत्र आनंद भदौरिया के बारे में पूछने लगे। बाहर होने की बात कही तो मारपीट शुरू कर दी। कमरे में मौजूद बेटी ने बाहर आकर बचाने का प्रयास किया तो अभिनव व परमजीत ने फायर कर दिया।
गनीमत रही कि गोली दीवार में जाकर लगी। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कोर्ट के आदेश के बाद हरकत में आई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।