फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगूठा लगाकर राशन न देने पर कोटा निलंबित

विज्ञापन
अमृतपुर तहसील में खड़ी फरियाद करने आई हरिहरपुर की महिलाएं। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
अमृतपुर। एसडीएम ने अंगूठा लगवा कर राशन न देने के आरोप में हरिहरपुर कोटे की दुकान को निलंबित कर दिया है। उसको दूसरे गांव से अटैच कर दिया। दूर गांव में कोटा अटैच करने का महिलाओं ने तहसील पहुंच कर विरोध किया। एसडीएम के न मिलने पर महिलाएं शिकायत किए बगैर लौट गईं।
विज्ञापन

गांव हरिहरपुर के कोटेदार राकेश कुमार के खिलाफ ग्रामीणों ने अक्तूबर 2019 में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। इसमें अंगूठा लगवाने के बाद राशन न देने का आरोप लगाया था। पूर्ति निरीक्षक राजेश चौधरी ने जांच में शिकायत सही पाई और अपनी रिपोर्ट एसडीएम को भेजी। डीएम के अनुमोदन के बाद एसडीएम अमृतपुर ने राकेश कुमार के कोटा को निलंबित कर दिया है। उसकी दुकान दौलतपुर चकई गांव के कोटेदार हासिम से अटैच कर दी।
इसकी जानकारी पर हरिहरपुर गांव की महिलाएं गुरुवार को तहसील में एसडीएम से मिलने गईं। महिलाओं ने बताया जिस गांव में कोटे की दुकान अटैच की गई है। वह गांव दूर है। वहां अन्य राज्यों से कई लोग आए हैं। इससे वहां राशन लेने जाने से कोरोना संक्रमण की चपेट में आने का डर है। कोटे की दुकान किसी अन्य गांव के कोटेदार से अटैच की जाए। एसडीएम के न मिलने पर महिलाएं गांव लौट गईं।
विज्ञापन

अमृतपुर। गांव गुडैरा के कोटेदार राकेश की दुकान अमैयापुर के कोटेदार जयदेवी से अटैच चल रही थी। ग्रामीणों ने राशन न बांटने की शिकायत की। पूर्ति निरीक्षक राजेश चौधरी ने जांच में शिकायत सही पाई। उनकी रिपोर्ट पर एसडीएम अमृतपुर ने जयदेवी से राकेश कुमार की दुकान का अटैचमेंट समाप्त कर रूलापुर गांव के कोटेदार आदर्श दीक्षित की दुकान से अटैच कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें