फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रात में बिजली कटौती से उपभोक्ताओं की नींद हराम

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। कस्बे में बिजली व्यवस्था बदहाल है, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। भीषण गर्मी में रात में सात घंटे तक बिजली कटौती से लोगों की नींद हराम हो गई है। अधिकारियों के फोन न उठाने से उपभोक्ताओं में रोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन

शासन के आदेशानुसार कस्बों में 20 घंटे बिजली आपूर्ति होनी चाहिए। निर्बाध आपूर्ति के लिए 5.30 करोड़ रुपये खर्च कर एक नया फीडर बनाया गया था। 14 फरवरी को विधायक सुशील शाक्य ने इसका उद्घाटन किया था। लोगों को उम्मीद थी कि अब 20 घंटे बिजली मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बृहस्पतिवार शाम 6.10 बजे से रात भर कई बार बिजली कटी। रात में कुल सात घंटे की कटौती दर्ज की गई। इससे बाजार में व्यापार और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। दुकानदार शाम को ही अपनी दुकानें बंद कर रहे हैं।
अधिकारियों की अनदेखी और विरोध प्रदर्शन
दुकानदारों का आरोप है कि बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता और उपखंड अधिकारी समेत कर्मचारी भी फोन नहीं उठाते। दिन में ट्रिपिंग और खराबी की समस्या रहती है, जबकि रात में अघोषित कटौती होती है। भारतीय किसान यूनियन स्वराज गुट के जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने अधिकारियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन की घोषणा की है। उन्होंने जिलाधिकारी से निष्क्रिय अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें