फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ओपीडी गेट पर एनएचएम कर्मियों का प्रदर्शन, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। संयुक्त उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के प्रादेशिक आह्वान पर लोहिया अस्पताल के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर ओपीडी गेट पर प्रदर्शन किया। कर्मियों ने शोषण के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान मरीज परेशान रहे।
विज्ञापन

कर्मचारी संघ के महामंत्री नरेंद्र मिश्रा की अगुवाई में शुक्रवार सुबह एनएचएम संविदा कर्मियों ने काली पट्टी बांधी। सुबह करीब 11 बजे कर्मचारी ओपीडी गेट पर एकत्र हो गए, उन्होंने नारेबाजी की। कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत तैनात संविदा कर्मियों का मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। कर्मचारी यह अन्याय सहन नहीं करेंगे। इसी के विरोध में सभी कर्मचारी काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। हम सरकार को चेताना चाहते हैं। यह विरोध हमारे सम्मान, अधिकार और न्याय की लड़़ाई है।
कहा कि यह समय धैर्य और साहस की परीक्षा का है। हम सबको दिखावा नहीं करना है। एकजुट रहकर अपनी ताकत का अहसास कराना है। इस दौरान एनएचएम के तहत संविदा पर तैनात लैब टेक्नीशियन, फार्मसिस्ट समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन के दौरान लैब में नमूना लेने का काम बंद हो गया। यही नहीं टीबी जांच रूम के बाहर भी मरीज परेशान बैठे रहे। इससे उन्हें खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे बाद कर्मचारी अपने काम पर लौटे, तब राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें