फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉश इलाकों में पेयजल संकट गहराया

विज्ञापन
लाल सराय स्थित मछली बाजार में लगा नलकूप। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
लाल सराय पानी की टंकी और मछली बाजार में नए नलकूप लगाने के बाद भी पॉश इलाकों में मोहल्ला खतराना होली चौक, नया कोटा पार्चा, सेठ गली, गढ़ी नरायनदास, मित्तू कूंचा, नेहरू रोड, स्टेट बैंक गली, जोगराज स्ट्रीट और गुहाई स्ट्रीट के लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

इन मोहल्लों में कई वर्ष से पेयजल संकट का समाधान करने के लिए नए नलकूप लगवाए गए हैं। इसके बावजूद लोगों को प्रेशर से पानी नहीं मिल पा रहा है। पांच हजार से अधिक परिवार परेशान हैं। अभी गंगानगर, लकूला समेत तीन जगह नलकूप खनन का काम चल रहा है।
जोगराज स्ट्रीट के मनू मिश्रा ने कहा कि यहां तो साल से पालिका का पानी नहीं आया है। कनेक्शन सभी लोगों के हैं। जलकर भी वसूल किया जाता है। कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन

खतराना के कमल दीक्षित ने बताया कि यदाकदा गली में लगी टोंटी में पानी टपक जाता है। मगर होली मैदान के पास तो कई सालों से पानी नहीं पहुंचा। घरों में सबमर्सिबल न हों, तो पानी के लिए तरस जाएं।
मित्तू कूंचा के धर्मवीर ने बताया कि यदि नगर पालिका का पानी आए, तो हम लोगों के सबमर्सिबल चलाने में खर्च होने वाली बिजली बच जाए। पालिका को चाहिए कि समस्या का समाधान करे।
सेठ गली के बॉबी ने बताया कि पानी के लिए सबमर्सिबल चलाना मजबूरी है। खराब हो जाने पर इधर-उधर से व्यवस्था करके पानी लाना पड़ता है। पालिका का पानी हो, तो कोई दिक्कत न आए।
‘जो नलकूप लगवाए जा रहे हैं, वहां के नलकूप काफी पुराने हो गए थे। शीघ्र ही जिन मोहल्लों में जलसंकट है, वहां सर्वे कराकर पानी पहुंचाने की व्यवस्था करेंगे।’ -रविंद्र कुमार, ईओ, नगरपालिका परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें