फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली में उतरे करंट से भतीजे की मौत, चाचा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। सिंधौली गांव में शनिवार को घूरा पलटते के बाद पीछे करते समय ट्रॉली हाईटेंशन लाइन से छू गई। ट्रैक्टर ट्रॉली में करंट उतरने से भतीजे की मौत हो गई और सैनिक चाचा गंभीर रूप से झुलस गया। उसे मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव सिंधौली निवासी अनुज पाल सेना में सैनिक हैं। पांच अक्तूबर को वह दो महीने की छुट्टी पर घर आए थे। शनिवार सुबह करीब दस बजे वह भतीजे मोनू (20) के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली पर घूरा (गोबर की खाद) लेकर खेत पर ले गए थे। अनुज ने प्रेशर से घूरा पलट दिया। ट्रैक्टर पीछे करते समय ट्रॉली खेत से निकली हाईटेंशन लाइन से छू गई। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली में करंट दौड़ गया।
करंट से अनुज और मोनू झुलस गए। ट्रैक्टर के चारों पहिये बर्स्ट हो गए और इंजन के पास से धुआं निकलने लगा। आसपास खेतों में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और मोनू को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनुज को फतेहगढ़ स्थित मिलेट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मोनू की मां गुड्डी देवी व भाई अमन का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि मोनू बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। उसके पिता सर्वेश कुमार कानपुर में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें