तहसील सदर में आयोजित तहसील दिवस में जिलाधिकारी के न आने से फरियादी मायूस
होकर लौटे। उप जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। 110 प्रार्थना
पत्रों में से मौके पर 18 प्रार्थना पत्रों का ही मौके पर निस्तारण हुआ।
उधर, अमृतपुर तहसील में एक भी फरियादी को राहत नहीं मिली।
कोटेदार नहीं दे रहा राशन, वोट बढ़वाने की भी फरियाद
सदर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह को
आना था। इसको लेकर सुबह से ही फरियादियों की भीड़ पहुंचने लगी। किसी
कारणवश डीएम नहीं आ सके। इससे फरियादी मायूस हो गए। उप जिलाधिकारी सदर
सुनील वर्मा ने समस्याएं सुनीं। मोहल्ला इस्माइलगंज सानी के रहने वाले पदम
कुमार उर्मिला देवी,
प्रेमा देवी, अंकित और सोनू ने कोटेदार उर्मिला वर्मा
की शिकायत की कि इस्माइलगंज सानी में स्थित शबनम के कोटे को कुछ दिनों पहले
निरस्त करते हुए उर्मिला वर्मा के कोटे से संबद्ध कर दिया गया। कोटेदार
पति उमाकांत वर्मा समय से राशन और केरोसिन का वितरण नहीं कर रहे हैं। इस
बार भी राशन और केरोसिन देने से मना कर दिया। पूछने पर
बताया कि पिछले
महीने का कोटा ही नहीं मिला। उन्होंने जांच करवाकर राशन व केरोसिन दिलवाए
जाने की मांग की। ग्राम पंचायत सिरौली के गांव मानपुर और नगला मोती के
प्रवीन कुमार, रक्षपाल, श्रीपाल, भूपेंद्र सिंह, रवी कुमार और सतेंद्र
कुमार आदि ने प्रार्थना पत्र देकर मतदान केंद्र प्राथमिक पाठशाला दनियापुर
में ही रहने की फरियाद लगाई। ग्राम
सभा बेहटा के रहने वाले मैनुद्दीन ने
बीएलओ द्वारा छोड़े गए वोटों को बढ़वाए जाने की फरियाद लगाई। गांव खिमसेपुर
के तुलाराम, दुलारे, ब्रह्मा देवी, ईश्वर दयाल, राकेश पाल और नंदराम आदि
ग्रामीमों ने खिमसेपुर के लेखपाल पर प्रमाण पत्र के नाम पर सुविधा शुल्क
लेने के बावजूद प्रमाण पत्र बनाकर न देने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र
दिया। इस
अवसर पर एसीएमओ डा. राजवीर सिंह, एक्सईएन पीडब्लूडी विपिन
पचौरिया, एक्सईएन विद्युत अमर सिंह, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी योगराज सिंह,
तहसीलदार आरपी चौधरी, पालिका के अवर अभियंता जल फरहत अली और डूडा के वरिष्ठ
लिपिक नसीम अहमद जावरी आदि मौजूद रहे।
अमृतपुर में 15 शिकायतें, निस्तारण किसी का नहीं
तहसील में मंगलवार को उप जिलाधिकारी प्रेमनाथ की देखरेख में तहसील दिवस का
आयोजन किया गया। इस दौरान 15 प्रार्थनापत्रों में से किसी का निस्तारण
नहीं हो सका। प्रेमपाल निवासी परसपुर, बनारसी निवासी सलेमपुर और
ब्रह्मतीर्थ निवासी तेरा अकबरपुर ने प्रार्थना पत्र देकर पट्टा की पैमाइश
कराए जाने की मांग की। आसमपुर निवासी
रनवीर सिंह ने दबंगों द्वारा खेत जोत
लेने की शिकायत की। इस अवसर पर तहसीलदार शेख आलमगीर, एडीओ कृषि रामनंदन
लाल, पूर्ति निरीक्षक राजीव कुमार, एडीओ समाज कल्याण विपिन अवस्थी और
एबीआरसी प्रदीप चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।