फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सिंधौली वाले बोले, नहीं बेचेंगे वोट

Tue, 01 Sep 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज विकास खंड की ग्राम सभा सिंधौली लोहिया समग्र विकास योजना के तहत चयनित है। इस गांव के बाशिंदों ने भी चुनाव में वोटों की खरीद फरोख्त की मुखालफत की है। मंगलवार को गांव के लोगों ने वोटों के न बेचने और न ही बिकने देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत चुनाव में उम्मीदवार जीत हासिल करने के लिए वोटरों को नगदी, शराब और उपहार की घूस देते हैं। इनमें वोटरों को खरीदने की होड़ रहती है। जीत हासिल करने के बाद यह गांव के लोगों को तवज्जो नहीं देते हैं। विकास कार्यों व सरकारी योजनाओं का लाभ इनके चहेतों को ही मिलता है। अब गांव के लोग इस खरीद फरोख्त खिलाफ होने लगे हैं। मंगलवार को सिंधौली ग्राम सभा के लोगों ने वोटों को न बेचने और न बिकने देने की शपथ ली।
 
गांव का मुख्य मार्ग ही जर्जर
ग्राम सभा सिंधौली का मुख्य मार्ग टूटा है। इससे गांव के लोगों को आवाजाही में दिक्कत होती है। गांव के पांच हैंडपंप खराब हैं। इससे गांव में पेयजल का संकट भी है। कई लोगों के पेंशन फार्म भरवाए गए लेकिन पेंशन नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


गांव में कई लोहिया आवास अधूरे हैं। शैलेंद्र, राजेश ,चंद्रप्रकाश व लौंगश्री के आवास अधूरे हैं। गांव को पोलिंग बूथ प्राइवेट स्कूल में बनता है। गांव के लोगों का कहना है कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंधौली में बूथ बनवाया जाए। इसके लिए गांव के लोग डीएम को प्रार्थना पत्र भी दे चुके हैं।
 
संकल्प के सारथी
कौशल, शेर सिंह,दायाराम मिश्रा, विमलेश कुमार, लालाराम, अजयकांत, टीटू, राजेंद्र सिंह, जबर सिंह, नीलू शुक्ला, कर्मवीर सिंह, नरायन सिंह, शिवकु मार, शशि कपूर, अनवीश कुमार, मलिखान ।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें