फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही की सारी सीमाएं पार, नहीं आई केबल

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में बिजली केबल डालने को खोदे गड्ढे में भरा पानी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
डा. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल की छठे दिन भी बिजली सुचारु नहीं हो सकी। गड्ढे खोदकर जली केबल तो निकाल दिया गया, मगर अब अस्पताल प्रशासन केबल मुहैया नहीं करवा पा रहा है। इससे लापरवाही की सारी सीमाएं पार होती दिख रही हैं। परेशान हो चुके मरीजों का आना न के समान हो गया और कर्मचारी भी नजर नहीं आते हैं।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल के ओपीडी, लैब, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड आदि को बिजली देने वाले केबल रविवार शाम को फुंक गए थे। इसके बाद से छठा दिन आ गया, अभी तक आपूर्ति को बहाल नहीं किया जा सका है। ठेकेदारी पर चल रहे काम के चलते चार दिन में तो गड्ढे खोदकर जले केबलों को ही निकाला जा सका। अब दो दिन गुजर रहे हैं।
अभी तक अस्पताल प्रशासन केबल मुहैया नहीं करा सका है। इसी का नतीजा है कि ओपीडी समेत दोनों लैब, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे आदि विभागों की बिजली गुल है। ओपीडी में सुबह करीब पौने 11 बजे लगभग सन्नाटा सा था। मात्र दो डाक्टर बैठे थे, उनके यहां जो मरीज थे, उन्हें मोबाइल की रोशनी में देखा जा रहा था। अस्पताल में हर तरफ सन्नाटा पसरा दिखा।
विज्ञापन

‘फर्रुखाबाद में केबल नहीं मिलता। आगरा अथवा कानपुर से मंगवाया जा रहा है। अब केबल की ही देरी है। प्रयास किया जा रहा है। जैसे ही केबल आता है, इसे डलवाकर बिजली शुरू हो जाएगी।’- डा. अशोक कुमार, सीएमएस लोहिया पुरुष अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें