कायमगंज। मतगणना की प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रशासन ने मतगणना स्थल के पास खेतों में पानी भरवा दिया है।
कायमगंज विकास खंड की मतगणना आदर्श इंटर कालेज पितौरा में होगी। मतगणना स्थल पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरीकेडिंग लगाई गई है। आरओ एके सिंह ने बताया कि मतगणना सुबह सात बजे शुरू होगी। 12 कक्षों में गणना कराई जाएगी।
न्याय पंचायत जिजौटा बुजुर्ग, हकीकतपुर और पितौरा में बूथ अधिक होने के कारण इनके परिणाम आने में समय लग सकता है। गणना कक्ष के अंदर प्रत्याशी और एआरओ के भी मोबाइल ले जाने पर रोक लगाई गई है। निष्पक्ष गणना के लिए प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
एसडीएम अजीत कुमार सिंह ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सीओ प्रकाश कुमार और एसएचओ रूम सिंह यादव के अलावा पीएसी और फायर ब्रिगेड को तैनात किया गया है। गणना स्थल के आसपास स्थित खेतों में पुलिस ने पानी भरवा दिया है। इससे भीड़ गणना स्थल तक न पहुुंच सके।