फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाबगंज ब्लाक पर फिर होगा डॉ.अनीता का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। ब्लाक प्रमुख पद पर डॉ. अनीता रंजन का दोबारा कब्जा होना तय हो गया है। उन्होंने अपने व पति के नाम से नामांकन पत्र जमा किए थे। तीन दावेदार नामांकन पत्र जमा करने नहीं पहुंचे। पति के नामांकन वापसी से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन

नवाबगंज से ब्लाक प्रमुख पद पर चुनाव के लिए बुधवार को पांच दावेदारों ने आठ नामांकन पत्र खरीदे थे। गुरुवार को 11.20 बजे निवर्तमान ब्लाक प्रमुख डॉ. अनीता ब्लाक कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने अपने और पति डॉ. जितेंद्र सिंह यादव के नाम से दो-दो नामांकन पत्र जमा किए। एक नामांकन में प्रस्तावक विजय कुमार व अनुमोदक रवी कुमार, जबकि दूसरे में प्रस्तावक हरवीर सिंह व अनुमोदक प्रदीप कुमार बने। जांच में चारों नामांकन पत्र वैध मिले। वहीं, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरविंद गंगवार, नीलम व रिंकी नामांकनपत्र खरीदने के बाद जमा करने नहीं पहुंचे। डॉ. जितेंद्र ने बताया कि वह अपना नामांकन वापस लेंगे। इससे पत्नी डॉ. अनीता का निर्विरोध निर्वाचित तय हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें