फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाबगंज और मोहम्मदाबाद विकास खंडों में है चुनाव

Wed, 28 Oct 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पंचायत चुनाव केे चौथे चरण के लिए नवाबगंज और मोहम्मदाबाद विकास खंड में आज चुनाव होगा। दोनों विकास खंडों में दो लाख 10 हजार 888 वोटर जिला पंचायत सदस्य के 185 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1228 उम्मीदवारों के लिए मतदान करेंगे।
विज्ञापन


मतदान कराने के लिए दोनों विकास खंडों से बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं। संवेदनशीलता को देखते हुए चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। एसपी दिनेश कुमार पी ने पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मतदान के लिए 125 दरोगा, 170 हेड कांस्टेबिल, 850 सिपाही, 1000 होमगार्ड, 300 पीआरडी, 253 चौकीदार और एक कंपनी पीएसी को तैनात किया गया है।

जिले में 16 बैरियर बनाए गए हैं। मेरापुर इलाके के नौगांव, काली नदी, सरायअगहत, पखना, नौली पर बैरियर बनाए गए हैं। मोहम्मदाबाद इलाके में सहसपुर, काली नदी, मुरहास, धीरपुर, रोहिला तिराहा कायमगंज क्षेत्र के लुधइया चौराहा, टेढ़ीकोन पुलिया, नवाबगंज में बलीपुर, बघौना, सोनाजानकीपुर में बैरियर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें