फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे चरण का प्रचार बंद, वोटिंग कल

Tue, 27 Oct 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पंचायत चुनाव के चौथे चरण के लिए चुनाव प्रचार बंद हो गया है। नवाबगंज और मोहम्मदाबाद विकास खंड में मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां आज रवाना की जाएंगी। इन विकास खंडों में 29 अक्तूबर को मतदान है। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए मंगलवार की देर शाम तक इंतजाम किए जाते रहे।
विज्ञापन


मतदान कराने के लिए नवाबगंज में जवाहरलाल नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व मोहम्मदाबाद में मेजर एसडी सिंह कालेज से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। मोहम्मदाबाद में 340 और नवाबगंज में 196 पोलिंग पार्टियां मतदान कराएंगी। मोहम्मदाबाद में जिला पंचायत सदस्य के पांच वार्डों में 101 और नवाबगंज विकास खंड में जिला पंचायत सदस्य के 3 वार्डों में 84 उम्मीदवारों के बीच चुनाव है। मोहम्मदाबाद विकास खंड में 2 लाख 73 हजार 56  व नवाबगंज विकास खंड में 1 लाख 18 हजार 24 मतदाता वोट डालेंगे। 

दोनों विकास खंडों में चुनाव के लिए 125 उपनिरीक्षक, 170 हेड कांस्टेबिल, 850 सिपाही, 1000 होमगार्ड, 300 पीआरडी जवान तैनात किए गए हैं। नवाबगंज में 19 क्लस्टर मोबाइल और मोहम्मदाबाद में 29 क्लस्टर मोबाइल तैनात किए गए। मतदान के दिन 16 बैरियर बनाकर कन्नौज, एटा और मैनपुरी की सीमाएं सील कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें