फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के जयकारों से गूंजे देवी मंदिर

Tue, 13 Oct 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शारदीय नवरात्र के पहले मंगलवार को दिन शहर के देवी मंदिर मां के जयकारे से गूंज उठे। भोर से लेकर देर रात तक मंदिरों में घंटे-घड़ियाल गूंजते रहे। जय माता दी के उद्घोष से पूरा शहर गुंजायमान रहा। घरों में श्रद्धालुओं ने कलश स्थापना कर मां दुर्गा की आराधना की। बाजार में भी खासी रौनक रही।
विज्ञापन


इस बार कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त पूर्वाह्न 11.26 से 12.24 बजे था। मंदिरों में पूजन अर्चन के बाद लोगों ने शुभ मुहूर्त में कलश की स्थापना की। नवरात्र का पहला दिन होने के चलते बाजार में भी सुबह से ही रौनक होने लगी। श्रद्धालुओं ने पूजन सामग्री खरीदी। घरों में भक्तों ने पूजन स्थल के पास मिट्टी आदि से वेदी बनाई। इसके बाद मां दुर्गा की प्रतिमा और फोटो को गंगाजल से स्नान कराया।

बालू और मिट्टी में जौ मिलाकर कलश की स्थापना कर आटा से नवग्रह और चौक बनाया। मां की मूर्ति को चौकी पर विराजमान कर उनका भव्य शृंगार किया। नवग्रह में उर्द, मूंग, मसूर और चना आदि की दाल व चावल रखा। देवी मां को फूलमाला, पान, सुपाड़ी, नारियल, घी, मेवा, मिष्ठान, चुनरी, रोली और चंदन आदि लगाया। मां सप्तशती का पाठ करने के बाद हवन-पूजन किया गया।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने घरों में मां की अखंड ज्योति जलाई। भक्तों ने देवी मां से सुख, शांति और समृद्धि की मन्नत मांगी। नवरात्र का पहला दिन होने के चलते शहर के प्रमुख देवी मंदिर मठिया देवी मंदिर, शीतला देवी बढ़पुर मंदिर, गुरुगांव देवी मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर भोलेपुर और गमा देवी मंदिर फतेहगढ़ के कपाट भोर से ही खुल गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें