फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद न मिलने पर किसानों ने किया हंगामा

Tue, 13 Oct 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज। एनपीके और डीएपी खाद न मिलने से गुस्साए किसानों ने कृषक सेवा सहकारी समिति पर मंगलवार को हंगामा किया। सचिव ने किसानों को समझा-बुझाकर शांत किया। सचिव ने आश्वासन दिया कि 15 अक्तूबर को उन लोगों को खाद उपलब्ध करवा दी जाएगी।
विज्ञापन


स्टोर इंचार्ज ने समिति पहुंचे किसानों को बताया कि खाद स्टॉक में नहीं है। इस पर ग्रामीण खाद न होने का कारण पूछने लगे। स्टोर इंचार्ज ने चौकीदार सुनील कुमार को निर्देश दिए कि किसानों को समिति से बाहर कर गेट पर ताला डाल लें। चौकीदार ने किसानों को बाहर कर गेट पर ताला डाल दिया। इससे गुस्साए किसानों ने गेट के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलने पर सचिव रघुनंदन यादव मौके पर पहुंचे।

 किसानों ने सचिव से कहा कि वह लोग 29 सितंबर से खाद लेने के लिए समिति के चक्कर काट रहे हैं लेकिन अभी तक खाद नहीं मिली है। किसानों का कहना था कि एक तो डीएपी और एनपीके खाद नहीं मिल रही। ऊपर से स्टोर इंचार्ज ने अभद्रता करते हुए उन लोगों को समिति से बाहर निकाल दिया। सचिव ने किसानों को बताया कि स्टॉक में यूरिया की ही सिर्फ 600 बोरियां हैं। डीएपी और एनपीके खाद के लिए डिमांड भेज दी गई है।
विज्ञापन


एक-दो दिन में खाद आ जाएगी। सचिव ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि 15 अक्तूबर को उन्हें खाद दी जाएगी। सचिव के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। इस अवसर पर सगीर, अशोक कुमार, सुनील कुमार, योगेश, अरविंद, दयाराम, रघुवीर, प्रशांत कुमार, फूलचंद्र, समरपाल, अशोक कुमार, हाकिम सिंह, श्यामबरन और कनौजीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें