फर्रुखाबाद। नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 11 अगस्त को होगी। इसके लिए जिले में दस परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 2724 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए कन्या विद्यापीठ इंटर कॉलेज कायमगंज, रामदर्शनी इंटर कॉलेज भटासा, सूर्या कुमारी इंटर कॉलेज शमसाबाद, राजकीय बालिका इंटर कॉलेल फतेहगढ़, राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़, भारतीय इंटर कॉलेज मोहम्मदाबाद, शक्ति सैनिक इंटर कॉलेज मौधा, मेजर एसडी सिंह इंटर कॉलेज, आरपी इंटर कॉलेज कमालगंज व फिरोज गांधी जनता इंटर कॉलेज कमालगंज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में 2724 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारी की जा रही है।