फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय जूनियर मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए दो खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दिल्ली पब्लिक स्कूल सोनीपत (हरियाणा) में 26 जुलाई से राष्ट्रीय जूनियर मुक्केबाजी प्रतियोगिता शुरू हो रही है। इसमें प्रतिभाग करने के लिए चयनित की गई टीम में जिले के खिलाड़ी देव प्रताप सिंह व शिवांगी पाल का चयन हुआ है। यह दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय जूनियर मुक्केबाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जाएंगे।
विज्ञापन

तृतीय राष्ट्रीय जूनियर मुक्केबाजी (पुरुष) और चतुर्थ जूनियर (महिला) मुक्केबाजी प्रतियोगिता दिल्ली पब्लिक स्कूल सोनीपत में 26 से 31 जुलाई तक होगी। इसके लिए महिला व पुरुष टीम का चयन मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में 23 व 24 जुलाई को किया गया। इसमें जिले से मुक्केबाज खिलाड़ी देव प्रताप सिंह कुशवाहा व शिवांगी पाल ने भी भाग लिया। चयन प्रतियोगिता में (70-75 किग्रा) भार वर्ग और शिवांगी पाल ने (44-46 किग्रा) भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
दोनों खिलाड़ियों का राष्ट्रीय जूनियर मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए टीम में चयन हो गया है। जिला मुक्केबाजी संघ के सचिव संजीव कटियार ने बताया कि खिलाड़ी देव प्रताप सिंह कुशवाहा फतेहगढ़ के मोहल्ला न्यू आदर्श कालोनी के निवासी शैलेंद्र सिंह कुशवाहा के पुत्र हैं। शिवांगी पाल ग्रानगंज निवासी वीरसिंह पाल की पुत्री है। दोनों खिलाड़ियों को प्रदेश बॉक्सिंग संघ के सचिव अनिल मिश्रा व जिला मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष शिवम गुप्ता ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें