फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत: 176542 मामले निस्तारित 85489669 रुपये वसूले

Sat, 14 Dec 2024 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय लोक अदालत में 176542 मामलों को निस्तारित किया गया। 85489669 रुपये वसूले गए। न्यायिक अधिकारियों ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण कर जानकारी ली।
विज्ञापन

शनिवार को जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ प्रभारी जनपद न्यायाधीश सुश्री शैली राय ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रभारी जनपद न्यायाधीश सुश्री शैली राय ने अन्य न्यायाधीशों और जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार, सचिव नरेश यादव के साथ विभिन्न बैंकों, विभागों आदि के स्टॉलों का निरीक्षण किया।
लोक अदालम में बैंक संबंधित मामलों का निस्तारण कर 43018161 रुपये वसूले गए। विद्युत संबंधित मामलों का निस्तारण कर 41232 रुपये की वसूली की गई। 29 पारिवारिक व वैवाहिक मामलों में आठ मामलों में सुलह समझौता कराकर पति-पत्नी को एक साथ रहने के लिए विदा किया गया। मोटर वाहन दुर्घटना संबंधित 20 वादों का निस्तारण कर 13,53,7000 रुपये की वसूली की गई।
विज्ञापन

उपभोक्ता फोरम के भी पांच मामलों का निस्तारण किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न न्यायालय, विभागों द्वारा अलग-अलग मामलों में लंबित 3584 मामलों में से 3446 मामलों का निस्तारण किया गया। फ्री लिटिगेशन के 174058 मामलों में से 173096 मामलों काे मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया।
इस दौरान 177642 मामलों को सुना गया। जिसमें से 176542 मामलों का निस्तारण कर 85489669 रुपये की वसूली की गई। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें