फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईदगाहों में नहीं, सिर्फ मस्जिदों में होगी नमाज

विज्ञापन
शहर के घुमना स्थित अंगूरी मस्जिद के पास बकरे खरीदते लोग। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
ईदगाहों में नहीं, मस्जिदों में होगी नमाज
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर ईदगाहों में नमाज नहीं होगी, मस्जिदों में केवल 50 लोगों को नमाज पढ़ने की अनुमति रहेगी। बुधवार को त्योहार के चलते मंगलवार को बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ रही।
कोरोना संक्रमण के चलते बकरीद पर ईदगाह में सामूहिक नमाज पर पाबंदी लगा दी गई है। मस्जिदों में 50 लोग को नमाज पढ़ने की अनुमति दी गई है। मौलाना मुफ्ती मौज्जम अली ने बताया कि ईदगाहों में ईद की नमाज नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सभी को सरकारी गाइडलाइन का पालन करना है। नमाज के बाद सब लोग अल्लाह से बीमारी से निजात दिलाने की दुआ करेंगे।
विज्ञापन

शहर काजी सैयद मुताहिर अली ने कहा कि मुस्लिम समाज के हर मालदार व्यक्ति पर कुर्बानी फर्ज है। समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनको अल्लाह ने सब कुछ दिया, फिर भी कुर्बानी नहीं कराते और बाजार से अच्छे कपड़े खरीद कर लाते हैं। उन्होंने कहा कि आखरात में कपड़े नहीं काम आएंगे। जो अल्लाह की राह में कुर्बान कर दोगे वह काम आएगा। उधर, बाजारों में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने खरीदारी की।
अंगूरी मस्जिद का नखासा बेरौनक
हर साल घुमना स्थित अंगूरी मस्जिद के पास कुर्बानी के बकरों का नखासा लगता है। इस बार भी नखासे में लोग बकरे लेकर पहुंचे। मगर काफी कम संख्या में खरीदार दिखे। राशिद कुरैशी ने बताया कि हम लोग कुछ बकरे ईद-उल-जुहा से एक दिन पहले बेचने के लिए रोक लेते हैं।
सोचते थे कि अच्छे रेट में बिकेंगे, मगर इस बार आर्थिक तंगी के चलते खरीदार ही कम आए। अकील कुरैशी ने बताया कि हमने कुर्बानी के 50 बकरे बेचने के लिए बाहर से मंगवाए थे। मगर 12 ही बिके। जो बकरा 15-16 हजार का खरीदा था, अब ईद के बाद 10 हजार का ही बिकेगा। इससे काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन

मस्जिदों में अलग-अलग समय पर होगी नमाज
घुमना स्थित जामा मस्जिद के मुफ्जी मौज्जम अली ने बताया कि मस्जिद में बुधवार सुबह 8:30 बजे नमाज होगी। शहर काजी मुजाहिर अली ने बताया कि टाउन हाल तिराहा स्थित मस्जिद में 8:35 बजे नमाज अदा की जाएगी। इसके अलावा शमशेर खानी मस्जिद में सुबह 8:10 बजे हाफिज मुनव्वर अली नमाज पढ़ाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें