फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की मौत के मामले में एक आरोपी को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजेपुर में किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में एसओजी ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। भाई ने नाबालिग बहन के अपहरण, दुष्कर्म के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

राजेपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी 22 अप्रैल की रात घर से लापता हो गई थी। 23 अप्रैल की सुबह गांव सबलपुर के पास बबूल के पेड़ पर किशोरी का शव फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने भाई की तहरीर पर नौ के खिलाफ नाबालिग का तमंचे के बल पर अपहरण, दुष्कर्म व हत्या करने का मुकदमा दर्ज किया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई है किशोरी के शरीर पर छह चोटों के निशान मिले थे। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाकर सुरक्षित की गई है। सूत्रों के मुताबिक एसओजी ने एक नामजद आरोपी को हिरासत में लिया है। किशोरी से उसके प्रेम संबंध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें