फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या में किशोर को पुलिस ने भेजा संप्रेक्षण गृह

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। आदित्य हत्याकांड के मामले में पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह भेजा है। वहीं दो अन्य आरोपियों के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव पहाड़पुर बैरागर निवासी परमसुख के 21 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार शाक्य की शनिवार को गांव चीटन नगला से फरीदपुर जाने वाले मार्ग पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में पता चला कि आदित्य का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चलता था। आदित्य ने युवती को मोबाइल दिया था। जिसकी भनक युवती के जीजा(नाबालिग) को लग गई थी। वह अपनी साली की शादी अपने एक दोस्त से कराना चाहता था। इस पर उसने विरोध किया लेकिन युवती ने आदित्य से बात करना बंद नहीं किया।
शनिवार को उसने आदित्य को इस मामले में बात करने के लिए बुलाया था। इसी दौरान बहस होने पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने नाबालिग को पकड़ लिया। सोमवार को उसको राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस ने उनके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसओ आरके रावत ने बताया कि आदित्य की हत्या के मामले में किशोर को गिरफ्तार कर संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। युवती की बड़ी बहन के पति की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने पति के नाबालिग छोटे भाई से बड़ी बहन की शादी करा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें