फर्रुखाबाद। शहर में रहने वाली एक महिला की अचानक हालत बिगड़ गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर मायके वाले पहुंच गए। भाई ने पति व अन्य ससुरालीजनों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
शहर के मोहल्ला नाला फिदाई खां निवासी त्रिभुवेंद्र नाथ मिश्र की पत्नी रजनी मिश्रा (40) की शुक्रवार शाम करीब पांच बजे अचानक हालत बिगड़ गई। पति ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डेढ़ घंटे इलाज के बाद महिला ने दम तोड़ दिया। परिजन शव घर ले गए। सूचना मिलते ही रजनी के भाई मऊदरवाजा के मोहल्ला तलैया साहबजागदान निवासी मनोज कुमार त्रिवेदी पहुंचे।
मनोज ने बताया कि बहन की 14 साल पहले शादी हुई थी। पति और ससुरालीजन मारपीट करते थे। कई बार बहन ने शिकायत की, इस पर ससुरालीजनों को समझाया भी था, मगर वह नहीं माने। शुक्रवार को भी बहन के साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसे जहर खिलाकर मौत के घाट उतार दिया गया।
तहरीर मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। रजनी की 13 साल की बेटी दिव्यांशी और 11 साल का पुत्र देव है। मायके वाले पुत्र के नाम मकान करने की बात कह रहे हैं।