फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन पहले गला घोंटकर की गई हत्या, दुष्कर्म की पुष्टि

विज्ञापन
रृंगीरामपुर गांव में घूमता डॉग स्क्वायड व पुलिस। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। छात्रा की हत्या दो दिन पहले गला घोटकर करने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। यह भी पता चला है कि उसके साथ दुष्कर्म भी हुआ था। शव पर 12 से अधिक चोटें हैं। फर्रुखाबाद और कन्नौज के एसपी ने छात्रा के गांव पहुंचकर संयुक्त रूप से जांच की। पता चला कि हत्या गांव के आसपास ही की गई है। खोजी कुत्ते ने घटनास्थल से श्रृंगीरामपुर में गांव तक दौड़ लगाई।
विज्ञापन

कन्नौज की गुरसहायगंज कोतवाली के एक गांव से तीन दिन पहले लापता कक्षा छह की छात्रा का शव कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव श्रृंगीरामपुर में शनिवार की शाम मिला था। पिता ने शव की शिनाख्त की थी। बताया कि पुत्री 20 जनवरी को घर के बाहर से लापता हुई थी। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रविवार की सुबह एसपी अशोक कुमार मीणा, एसओजी प्रभारी बलराज भाटी व सर्विलांस प्रभारी जेपी शर्मा के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सर्विलांस टीम ने ड्रोन उड़वाकर आसपास की भौगोलिक स्थित का जायजा लिया। हैंडलर ने खोजी कुत्ते को घटनास्थल सूंघाया तो कुत्ते ने गांव की गलियों में दौड़ लगाई।
विज्ञापन

इसके बाद एसपी टीम के साथ छात्रा के गांव पहुंचे। वहां कन्नौज एसपी एसओजी के साथ थे। दोनों जिलों के एसपी ने काफी देर मंत्रणा की। जांच में सामने आया कि किशोरी की उसके गांव के ही आसपास हत्या कर शव श्रृंगीरामपुर में फेंका गया है। शव का डॉ. अमित अग्रवाल व डॉ. साधना के पैनल ने पोस्टमार्टम किया।
सूत्रों के मुताबिक छात्रा की दो दिन पहले गला घोटकर हत्या की गई थी। उसके साथ दुष्कर्म भी किया था। इसकी पुष्टि डॉक्टरों ने की है। गर्दन, छाती, नाजुक अंग, पैर, हाथ सहित 12 से अधिक चोटें मिली हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, उनकी पत्नी लुईस खुर्शीद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और छात्रा के परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें