फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: उद्योग बंधु की बैठक में नगरपालिका रही निशाने पर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को सीडीओ की अध्यक्षता में व्यापार व उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें ई-रिक्शा, टेंपो चालकों की मनमानी, आवारा कुत्ता बंदरों की समस्या सहित नगरपालिका निशाने पर रही।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र ने व्यापारियों व उद्यमियों की समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान बताया गया कि ई-रिक्शा व टेंपो चालक बीच में कहीं पर भी रोककर सवारियां बैठाते हैं। इससे पीछे आने वाले वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका रहती है। बाइक व कार चालक सड़क को ही पार्किंगस्थल की तरह उपयोग कर रहे हैं। शहर में आवारा कुत्ता व बंदरों से जनजीवन प्रभावित है। बिजली संबंधी शिकायतों की भी भरमार रही। शिकायत की गई कि अवर अभियंता व सहायक अभियंता को फोन करने पर वह काल रिसीव नहीं करते।
इस पर सीडीओ ने कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टेंपो चालकों पर सख्ती के साथ कार्रवाई की जाए। रेलवे रोड पर बिजली खंभे हटाने की मांग पर बताया गया कि कार्रवाई चल रही है। बीबीगंज में नाली निर्माण महायोजना के मानकों पर न कराए जाने की भी शिकायत की गई। शहर में नकली पनीर बनाए जाने की शिकायत पर सीडीओ खाद्य सुरक्षा विभाग को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। विधायक सुशील शाक्य व नागेंद्र सिंह राठौर के सामने ही बैंकों से मुद्रा लोन न देने की शिकायत की गई। इसके अलावा रिहायसी क्षेत्र में अनधिकृत रूप से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजरने का भी मुद्दा उठाया गया। बैठक में अनिल मिश्रा, सरल दुबे, रोहित गोयल, सदानंद शुक्ला, मनोज मिश्रा, राजू गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें