फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद समर्थकों ने एसपी का फूंका पुतला

Thu, 03 Aug 2017 11:57 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
एसपी का पुतला फूंकते भाजपा सांसद के समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भाजपा सांसद के पुत्र के साथ दरोगा द्वारा मारपीट किए जाने के विरोध में सांसद समर्थकों ने एसपी का पुतला फूंककर नारेबाजी की। पुलिस के पहुंचने पर युवक वहां से भाग गए। भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के बेटे अमित राजपूत के साथ तत्कालीन बजरिया चौकी प्रभारी मोहम्मद आसिफ ने बाल्मीकि बस्ती रेलवे रोड पर मंगलवार की शाम मारपीट कर दी थी। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने दबाव में दरोगा के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इसके साथ ही दरोगा ने भी अमित के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दरोगा के खिलाफ कठोर कार्रवाई न होने पर सांसद समर्थकों ने गुरुवार शाम चौक बाजार में एसपी का पुतला फूंकने का ऐलान किया था। इसकी जानकारी होने पर चौक पर पुलिस और एलआईयू की टीम पहुंच गई। इस पर कार्यकर्ता वहां से आईटीआई चौराहा स्थित सांसद के घर के बाहर आए और नारेबाजी करते हुए एसपी का पुतला फूंक दिया।

जानकारी होते ही कोतवाल अनूप निगम फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के आने से पहले ही कार्यकर्ता वहां से खिसक लिए। वहीं दूसरी तरफ भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व मुन्नालाल राजपूत ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने दरोगा के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उल्टा सांसद पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया, जो गलत है। इससे साफ जाहिर है कि पुलिस अभी सपाई मानसिकता से कार्य कर रही है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर छाया सांसद पुत्र की पिटाई मामला
फर्रुखाबाद। सांसद पुत्र की पिटाई को लेकर जिले की राजनीति गरमा गई है। सोशल मीडिया पर लोगों ने अपने-अपने कमेंट करने शुरू कर दिए हैं। दरोगा के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई न होने पर लोग जनप्रतिनिधियों से इस्तीफे की मांग भी सोशल मीडिया के माध्यम से कर रहे हैं। उधर, सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि कानून का सम्मान करते हुए अराजकता फैलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई करवाई जाएगी। मामले को प्रदेश नेतृत्व तक ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें