फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने गए पालिका टीम से पूर्व कैप्टन की नोकझोंक

Thu, 03 Aug 2017 11:53 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
पुलिस से नोकझोंक करते पूर्व कैप्टन श्रीकृष्ण राजपूत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आवास विकास में नाले के ऊपर अतिक्रमण हटाने गए नगर पालिकाकर्मियों से पूर्व कैप्टन श्रीकृष्ण राजपूत की जमकर नोकझोंक हुई। पूर्व कैप्टन जेसीबी के सामने खड़े हो गए। पुलिस ने जब मुकदमा लिखाने की चेतावनी दी तो वह अतिक्रमण हटवाने को राजी हुए। वहीं छोटी जेसीबी नाले के ऊपर पड़ीं बड़ी-बड़ी पटिया तोड़ने के दौरान कई बार नाकाम हुई। सदर विधायक के कार्यालय के बाहर मजदूरों ने नाले के ऊपर बनी पटिया को खुद ही तोड़ डाला।
विज्ञापन


गुरुवार को पुलिस की मौजूदगी में ईओ रोली गुप्ता, सीएसआई केपी सिंह, पालिका कर्मचारियों व जेसीबी आदि लेकर आवास विकास में नाले के ऊपर से अतिक्रमण हटवाने पहुंचे। सदर विधायक के कार्यालय के पास पूर्व कैप्टन श्रीकृष्ण राजपूत के घर के सामने नाले के ऊपर बनी पटिया को जैसे ही पालिका कर्मियों ने छोटी जेसीबी से तोड़ना शुरू किया, पूर्व कैप्टन जेसीबी के आगे आकर खड़े हो गए।

उन्होंने कहा कि अतिक्रमण अभियान पीछे से चलवाया जाए। उनके घर के पास से ही अतिक्रमण अभियान क्यों चलाया जा रहा है। इस पर ईओ, सीएसआई और पुलिस से पूर्व कैप्टन की नोकझोंक होने लगी। पुलिस ने पूर्व कैप्टन को चेतावनी दी कि सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया तो रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी। इस पर वह शांत हो गए। इसके बाद पालिका ने नाले के ऊपर से अतिक्रमण हटवाना शुरू किया।
विज्ञापन


हालांकि छोटी जेसीबी से नाले के ऊपर बनी छोटी-छोटी पटियां तो तोड़ दी गईं, लेकिन बड़ी पटियों को तोड़ने में जेसीबी नाकाम हो गई। पालिका प्रशासन ने नाले के ऊपर लगे साइनबोर्डों को भी जेसीबी से उखड़वा दिया। वहीं एक सरकारी हैंडपंप पर सबमसर्बिल लगा देख ईओ ने मातहतों को उसे हटवाने के निर्देश दिए। ईओ रोली गुप्ता ने बताया कि करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के घरों के आगे नाले के ऊपर से अतिक्रमण हटवाया गया। छोटी जेसीबी से अतिक्रमण हटाने में दिक्कत हुई। शुक्रवार को भी अतिक्रमण हटवाया जाएगा।

रास्ते में ही बड़ी जेसीबी हुई खराब
आवास विकास में अतिक्रमण हटाने जा रही बड़ी जेसीबी रास्ते में ही खराब हो गई। इसके चलते छोटी जेसीबी से आवास विकास में अतिक्रमण हटवाया गया। छोटी जेसीबी से अतिक्रमण हटवाने में पालिकाकर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ईओ रोली गुप्ता ने बताया कि देर शाम तक बड़ी जेसीबी को ठीक करा लिया जाएगा। शुक्रवार को बड़ी जेसीबी से ही आवास विकास में अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें