फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जिले की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर बिफरे सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में हुई राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की बैठक में सांसद मुकेश राजपूत ने जिले की गिरती स्वास्थ्य सेवाओं पर सीएमओ से नाराजगी जताई। सांसद सभी ऑक्सीजन प्लांट चालू कराने, अस्पतालों में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, जम्बो सिलिंडर क्रियाशील रखने, सिविल अस्पताल लिंजीगंज, सीएचसी बरौन में ओटी चालू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सांसद ने सीएचसी, पीएचसी से मरीज रेफर करने पर नाराजगी जताते हुए संकिसा पीएचसी की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने शव वाहनों के मूवमेंट का ब्योरा तलब किया। लोहिया अस्पताल में ऑडियो सहित सीसीटीवी कैमरे लगवाने, कोरोना जांच शुरू कराने, सभी वेंटिलेटर ठीक कराने के निर्देश दिए। लोहिया अस्पताल में गार्डों की नियुक्ति में देरी पर सीएमओ से नाराजगी जताते हुए जल्द नियुक्ति करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, विधायक सुशील शाक्य आदि मौजूद रहे।
संकिसा और नवाबगंज को 22 घंटे बिजली न मिलने से सांसद नाराज

सांसद मुकेश राजपूत ने जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक कर बिजली विभाग की आरडीएसएस योजना के कार्यों की समीक्षा की। एसई अजय कुमार ने बताया कि जिले में 118 करोड़ की लागत से काम कराए जा रहे हैं। उखरा में 400 केवी बिजली उपकेंद्र तैयार हो जाने पर आपूर्ति और वोल्टेज की समस्या दूर होगी। सांसद ने नलकूप व ग्रामीण फीडरों को अलग करने, फीडर सेपरेशन के छूट कार्य स्वीकृत कराने, फुंके ट्रांसफार्मर जल्द बदलवाने, क्षमतावृद्धि के एस्टीमेट बनवाने के निर्देश दिए। सांसद ने संकिसा व नवाबगंज नगर पंचायत बनने के बाद भी 22 घंटे बिजली न मिलने, अचरा कायमगंज मार्ग पर पोल शिफ्टिंग में देरी होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें