फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित सांसद की हालत बिगड़ी, हरियाणा के अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद की हालत बिगड़ी, हरियाणा के अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कोरोना संक्रमित सांसद को सांस लेने में दिक्कत होने से उनकी हालत बिगड़ गई। इससे सांसद व उनकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष को हरियाणा के झज्जर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आईटीआई चौराहा ठंडी सड़क निवासी सांसद मुकेश राजपूत ने 11 अप्रैल को परिजनों व स्टाफ सहित कोरोना जांच कराई थी। इसमें सांसद, उनकी पत्नी पूर्व जिपं अध्यक्ष सौभाग्यवती राजपूत व भतीजे राहुल कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इससे तीनों लोग होम आइसोलेट हो गए थे। उनका इलाज डॉ.ऋषि गुप्ता की देखरेख में चल रहा था।
विज्ञापन

सांसद को सीने व सांस में तकलीफ होने पर शनिवार को डॉक्टर ने उन्हें दिल्ली के बड़े अस्पताल में ले जाने की परिजनों को सलाह दी। इस पर सांसद व उनकी पत्नी को दिल्ली ले जाया गया। दिल्ली के मेदांता व एम्स अस्पताल में बेड न मिलने पर उन्हें हरियाणा के एम्स-2 झज्जर अस्पताल में रविवार रात 12 बजे भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सांसद के पीएस अनूप मिश्रा ने बताया कि वह सांसद का इलाज कराने साथ में आए हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी। अस्पताल में इलाज शुरू होने के बाद सांसद को आराम मिला है। उनकी पत्नी सौभाग्यवती राजपूत का भी इलाज चल रहा है। हालांकि उन्हें कोई तकलीफ नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें