फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कांवड़ यात्रा के दौरान सीमाओं पर थमेंगे भारी वाहनों के पहिये

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सावन मास के चौथे सोमवार और कांवड़ यात्रा को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए भारी वाहनों का रूट डायवर्जन लागू किया गया है। 21 अगस्त की रात आठ बजे से 24 अगस्त को कार्यक्रम समाप्त होने तक ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डंपर और लोडर समेत अन्य मालवाहक वाहनों को जनपद की ओर आने से रोका जाएगा। आसपास के जिलों की सीमाओं पर ही वाहनों को रोकने और वैकल्पिक मार्गों पर भेजने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी ओमप्रकाश पांडेय ने बताया कि कन्नौज से कानपुर रोड होते हुए फतेहगढ़ आने वाले माल वाहनों को गुरसहायगंज में छिबरामऊ की ओर डायवर्ट किया जाएगा। छिबरामऊ से जहानगंज होकर आने वाले वाहनों को छिबरामऊ से बेवर की ओर भेजा जाएगा। मैनपुरी की ओर से आने वाले भारी वाहनों को बेवर में ही रोक दिया जाएगा।
एटा की ओर से आने वाले वाहनों को अलीगंज के विराहिमपुर बॉर्डर पर रोका जाएगा। शाहजहांपुर-बरेली की ओर से आने वाले वाहनों को अल्लाहगंज और हुल्लापुर में रोका जाएगा। जरियनपुर चौराहे से ढाईघाट-शमसाबाद की ओर आने वाले वाहनों को जरियनपुर में ही रोकने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदोई की ओर से आने वाले माल वाहनों को रूपापुर, थाना सवायजपुर क्षेत्र में रोका जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें