फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़े जाने से दुखी मां ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
मालती का फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
बेटा मोबाइल चोरी में पकड़ा गया तो मां ने दे दी जान
विज्ञापन

अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। मोबाइल चोरी के आरोप में बेटे को पकड़कर थाने ले जाए जाने से दुखी मां ने झोपड़ी की धन्नी में साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। परिजनों ने पुलिस कर्मियों व मोबाइल चोरी का आरोप लगाने वाले पर कार्रवाई की मांग को लेकर आधा घंटे तक शव फंदे से नहीं उतारने दिया। थानाध्यक्ष ने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिया, तब पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा।
थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी रामफेरे का मंगलवार सुबह मोबाइल चोरी हो गया। इस पर उसने पड़ोसी गांव तौफीक की मड़ैया के सियाराम और वेदराम के 17-17 वर्षीय बेेटों पर आरोप लगाया। सूचना पर 112 पुलिस गांव पहुंची और दोनों किशोरों को पकड़ लिया। सियाराम की पत्नी मालती व गांव के लोग ने मामले को गांव में ही निपटाने को कहते रहे। ग्रामीणों ने भी कहा कि बच्चों पर चोरी का गलत आरोप है। बावजूद इसके पुलिस कर्मी नहीं माने और दोनों को थाने ले गए।
विज्ञापन

इस दौरान सियाराम खेत पर था। पुलिस के जाने के कुछ देर बाद ही मालती (50) ने झोपड़ी की धन्नी में साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। 14 वर्षीय बेटी श्रीदेवी ने मां को फंदे पर लटका देखा तो शोर मचाया। इस पर गांव के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
सियाराम भी पहुंच गया। घटना से भड़के परिजनों व ग्रामीणों ने किशोरों को ले जाने वाले पुलिस कर्मियों व मोबाइल चोरी का आरोप लगाने वाले पर कार्रवाई की मांग करने लगे। उन्होंने करीबा आधा घंटे तक पुलिस को शव फंदे से उतारने नहीं दिया। थाना पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिया, तब शव उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा गया। मालती के एक बेटा व एक बेटी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जसवंत सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों किशोरों को छोड़ दिया है। रामफेरे के एक बेटे को हिरासत मेें लिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही। परिजन जिसके खिलाफ तहरीर देंगे। उन पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें