फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केटिंग गोदाम में स्टाक से ज्यादा खाद्यान्न

Sun, 28 Dec 2014 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सातनपुर मंडी स्थित मार्केटिंग गोदाम में भंडारित खाद्यान्न की बोरियाें की रविवार को गिनती कराई गई। यहां तकरीबन गेहूं व चावल की  400 बोरियां ज्यादा निकलीं।  अभी तक गोदामों के  निरीक्षण  में खाद्यान्न कम मिलता था। यह पहली घटना है जब गोदाम में खाद्यान्न अतिरिक्त पाया गया है।
विज्ञापन


शनिवार की रात उप जिलाधिकारी सुनील वर्मा ने राजस्व कर्मियों के साथ सातनपुर मंडी की खाद्यान्न गोदाम पर छापा मारकर सील कर दिया था। रविवार सुबह गोदाम में गेहूं और चावल की बोरियों की गिनती कराई गई। इसमें जानकारी हुई कि गोदाम में गेहूं और चावल की करीबन 400 बोरियां अतिरिक्त हैं।

इनकी कोई लिखापढ़ी नहीं है। पहले तो अधिकारियों को विश्वास ही नहीं हुआ लेकिन जब बात मुकम्मल हुई तो अधिकारियों के होश उड़ गए। गौरतलब है कि गोदामों में छापे के दौरान खाद्य सामग्री हमेशा कम ही पाई जाती थी।  मार्केटिंग अफसर नुकसान दिखाकर मामले को साध लेते थे।  यह पहला वाक्या है, जब किसी सरकारी गोदाम में संरक्षित की गई बोरियों के अतिरिक्त खाद्यान्न पाया गया।
विज्ञापन


 इस संबंध में उप जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि जांच की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है।  इस संबंध में गोदाम के जिम्मेदारों से  जवाब तलब किया जाएगा। मुआयने में गोदाम की हालत खराब मिली। बोरियां फटी थीं। गेहूं फर्श पर बिखरा था। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। इस दौरान डीएसओ हिमांशु द्विवेदी, डिप्टी एआरएमओ अनुराग पांडेय व विजय यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें