फर्रुखाबाद महोत्सव के समापन अवसर पर देर रात हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में
लोगों की भीड़ उमड़ी। पटेल पार्क में चल रहे फर्रुखाबाद महोत्सव के समापन
अवसर पर देर रात हुई सांस्कृतिक संध्या में जमकर भीड़ उमड़ी। कासगंज से आई
पार्टी ने संगीत व नृत्य के माध्यम से धूम मचा दी।
कलाकार राखी,
प्रियंका सिंह, मीनाक्षी, अंजली सक्सेना ने मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया।
अनीस खान, सुभाष कुशवाह, मोनू, लम्मी नावल और सोनू आदि कलाकारों ने एक से
बढ़कर एक गीत सुनाए। इस दौरान दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। इस अवसर पर
अध्यक्ष डा. रामकृष्ण राजपूत, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत और पंचशील
राजपूत आदि मौजूद रहे।