फर्रुखाबाद। जिला पंचायत और ब्लाक प्रमुख के चुनाव सत्ता पक्ष के होते हैं। यह बात मोहम्मदाबाद में हुए चुनाव से पीछे छूट गई है। सत्ता पक्ष के मंत्री रहे और विधायक नरेंद्र सिंह यादव की पुत्री मोनिका यादव की जिस तरह से हार हुई है।
उससे राजनीति के गलियारों में चर्चा है कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ही विधायक की बेटी की लुटिया डुबो दी है। अपनों से ही पराजय का मुंह देखने वाले नरेंद्र सिंह यादव अपनी हार के लिए भले ही प्रशासन को दोषी ठहरा रहे हों लेकिन उन्हें हराने में उनके अपने ही लोगों ने अहम भूमिका अदा की है। सपा के लोग ही अमित दुबे के साथ पहुंचकर वहां मतदान समाप्त होने तक रहे और मतदान के बाद ही वह वापस लौटे।
चुनाव के दौरान मोहम्मदाबाद चौराहे पर समर्थकों की भीड़ लगी रही। समाजवादी पार्टी के नेता जग्गू यादव, चन्नू यादव, बसपा जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम, मंडल कोआर्डिनेट सुभाष पाल, संजीव बाजपेयी, बल्लू पांडेय, पंकज मिश्र, अखिलेश अग्निहोत्री, विनय दुबे उर्फ सोनू, मोनू राठौर, संजू दीक्षित, बबलू दीक्षित आदि रहे।