फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी का होगा विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी का रनवे 1500 मीटर का बनाने की तैयारी है। जिले के प्रभारी व पर्यटन मंत्री के पत्राचार पर केंद्रीय मंजूरी देते हुए लेआउट के अनुसार भूमि चिह्नित कर आरक्षित करने को कहा है।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी विकसित करने के लिए केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु को पत्र भेजा था। केंद्रीय मंत्रालय से पत्र आने पर प्रदेश सरकार की ओर से मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी का क्षेत्रफल भेजा गया। इस पर केंद्रीय मंत्रालय से आए जवाब में बताया गया कि 1228.24 मीटर वाल रनवे 2बी विमान के लिए पर्याप्त नहीं है। मास्टर प्लान के अनुसार रनवे को 1500 मीटर तक बढ़ाने की जरूरत है।
टर्मिनल भवन व अन्य सुविधाओं के लिए अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता है। इससे मास्टर प्लान तैयार करने को कहा गया। यह भी कहा कि नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के लिए लेआउट योजना के अनुसार स्थल चिह्नित कर भूमि आरक्षित की जाए। केंद्रीय मंत्रालय के पत्र के अनुसार प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी विकसित करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें